
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
,गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों मेंन्याय आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा की ओर से गठित टीम ने घर- घर जाकर ग्रामीणों को कानून का पाठ पढ़ाया। इसी कड़ी में बोआरीजोर प्रखंड के आदिवासी बहुल गांव कमरडीहा में आयोजित शिविर में डालसा टीम में शामिल सुषमा मुर्मू एवं अनिता टुडू आदि कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न करें जो खुद के लिए कष्टकारक हो। कहा कि समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए ही कानून बनाये गए हैं। कानून से ही आम लाेंगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा होती है। देश के सभी नागरिकों को संविधान द्वारा अधिकार प्राप्त हैं। इसके साथ ही कुछ कर्तव्य भी हैं। इसका पालन सभी को करना चाहिए। कर्तव्यों के पालन में गड़बड़ी होने व दूसरे के अधिकारों का हनन करना ही अपराध कहलाता है। इसके लिए कानून में दंड का प्रावधान है। इसके अलावा शिक्षा का अधिकार, पोक्सो, बाल श्रम, बाल विवाह आदि से संबंधित जानकारी दी गई। इसी प्रकार बसंतराय में जायसवाल मांझी व जोबाबी मुर्मु , मेहरमा में मीनू बेसरा व दयानंद यादव, बोआरीजोर में सुषमा मुर्मू व एवं अनिता टुडू, ठाकुरगंगटी में दिलीप यादव एवं मुन्नी रानी, महागामा में जयकृष्ण यादव एवं स्टेंशिला हेम्ब्रम, पोड़ैयाहाट में मो. हसीब व शंकर चंद्र सेन, सुंदरपहाड़ी में चुनका मुर्म व बंजूरी बीबी आदि ने भी शिविर आयोजित कर विविध जानकारी दी।




