झुंझुनू
बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष में ब्लड डोनेशन कैंप एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। आवाम ग्रुप झुंझुनूं द्वारा रविवार को समाज कल्याण छात्रावास में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य एवं आवाम ग्रुप के सदस्यों ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। एडीएम अजय कुमार आर्य ने बताया कि आवाम ग्रुप द्वारा बहुत अच्छा कार्यक्रम रखा गया है। युवाओं ने आज बढ़कर चढ़कर रक्तदान किया जो बहुत ही सराहनीय है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवरलाल सर्वा ने बताया कि आवाम ग्रुप झुंझुनूं जिले में सामाजिक सरोकारों में बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। ग्रुप के द्वारा पंद्रहवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवी राजेश दहिया ने बताया कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष में 54 यूनिट रक्त संग्रहण का कार्य बीडीके ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। समाजसेवी राजेश दहिया ने रक्तदाताओं का हौसला अफजाई किया। रक्तदाताओं को ग्रुप द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पौधों का वितरण किया गया। सीताराम बास बुडाना द्वारा आज पच्चीसवीं,राजेश हरिपुरा द्वारा सत्रहवीं,अजय वर्मा ने तेरहवीं बार रक्तदान किया। शिविर में युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान समाजसेवी राजेश दहिया,बीडीके हॉस्पिटल पीएमओ जितेंद्र भांभू,डॉक्टर निरंजन चिरानियां,मनेश्वर सिरोवा,राजेश हरिपुरा,मदनलाल गुडेसर,महेश दौलतपुरा,महेश जसरापुर,सीताराम बास बुडाना,सुनील गोठवाल,अनिल बेसरवाल,लीलाधर चौहान,नरेंद्र कहडायला,अजय वर्मा,इंद्राज सिंह भूरिया,जितेंद्र गर्वा,संदीप टंडन,एईएन रामप्रताप बरवड़,ताराचंद बारूपाल,डॉक्टर राजवीर बेसरवाल,डॉक्टर राहुल डीग्रवाल,पंकज आलडिया,सरदार सिंह,डॉक्टर महेश सरोवा,अनिल,डॉक्टर संजीव तुंदवाल,दीपू मंडाड,तनसुख सानेल,रघुवीर प्रसाद,कुलदीप बरवड,अभिनव,अब्दुल गफ्फार,हारून,तालीम हुसैन,प्रमोद दुराना,दिव्यांशी दुराना का बास,रामचंद्र मीणा,सुरेंद्र सिरोवा,राजवीर सिरोवा,नेतराम मीणा,सरिता,सुमनलता,प्रियंका टंडन,मिंकू,मधु खन्ना सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



