नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति जनपद मेरठ अवनीश कुमार एवं एंटी रोमियो प्रभारी के कुशल निर्देशन में जनपद मेरठ की समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम, शक्ति दीदी, महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों, बाजारों, अस्पतालों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं को शिकायत निस्तारण हेतु हेल्पलाइन नंबर 1090/112/1098/181/1076/1930/102/108 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें साइबर सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, लैंगिक उत्पीड़न, च्व्ब्ैव् ।बज, बाल श्रम एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं के सम्बन्ध में भी विस्तार से जागरूक किया गया। थाना कंकरखेडा के ग्राम सिंघावली में महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र, हेल्पलाइन नंबर और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। थाना सरधना के ग्राम पंचायत रार्धना और ग्राम पंचायत कलंदी में महिला बीट अधिकारी, आंगनवाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना सदर बाजार क्षेत्र में 217 वेस्ट एंड रोड चौकी भूसामंडी में महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबर और मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी दी गई। थाना दौराला के ग्राम मछरी में आशाएं, आंगनवाड़ी छात्राएं, सुपरवाइजर्स एवं ग्राम प्रधान को हेल्पलाइन नंबर और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। थाना मवाना के ग्राम कुड़ी कमालपुर पंचायत घर में ग्राम प्रधान, आंगनवाड़ी वर्कर्स, बीसी सखी, आशा वर्कर्स और महिला व बाल कल्याण विभाग के कर्मचारियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक कर, ज़मीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं और महिला हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार-प्रसार हेतु दिशा-निर्देश दिए।