बेतुल

बैतूल जयस ने किया दर्जनों बेरोजगार युवाओं से हुई ठगी का खुलासा

नौकरी दिलाने के नाम पर युवती के साथ 13 हजार 550 रुपये की ठगी

जयस आमला महामंत्री ने कोतवाली थाने में की शिकायत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। आदिवासी अंचलों में इन दिनों बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। 30 से 40 युवक युवतियों के साथ ठगी का मामला सामने आया है, लेकिन एक युवती ने आगे आकर इसकी शिकायत की है। जयस आमला महामंत्री सोनू धुर्वे ने इस मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है।
फरियादी करीना वट्टी ने लिखित शिकायत में बताया कि 28 सितंबर को रोशनी कंगाली नामक महिला ने उनसे संपर्क किया और भरोसा दिलाया कि वह उन्हें रिटेल इनवॉइस कम डिलीवरी चालान नामक संस्था में नौकरी लगवा देगी। आरोपी के कहने पर करीना ने 13,550 रुपये की राशि उसके मोबाइल नंबर पर यूपीआई माध्यम से ट्रांसफर की। इतना ही नहीं, नौकरी प्रक्रिया पूर्ण करने के नाम पर अतिरिक्त 500 रुपये भी लिए गए।
करीना के अनुसार, ठग ने उन्हें यह भी कहा कि इस लेन-देन के बारे में किसी को न बताएं। लेकिन भुगतान के बाद न तो कोई कॉल आया और न ही कंपनी की ओर से कोई जवाब मिला। अब तक कोई नौकरी नहीं मिली, जिससे युवती आर्थिक और मानसिक रूप से आहत है।
करीना वट्टी ने बताया कि वह गरीब परिवार से हैं और यह राशि उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण थी। उन्होंने पुलिस से निवेदन किया है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनकी राशि वापस दिलाई जाए। जयस आमला महामंत्री सोनू धुर्वे ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के युवाओं के साथ अन्याय हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। मामला कोतवाली थाना पुलिस के पास जांच में है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button