शामली

अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई तीन घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कांधला। कस्बे के एलम बाईपास मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।बाइक के डिवाइडर से टकराने से बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने तीनों घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीनों घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
कस्बे के बिजली घर रोड निवासी अरमान अपने साथी साकिब व रिहान के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से बड़ौत जा रहे थे, जैसे ही तीनों युवक एलम बाईपास पर पहुंचे तो बाइक के अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। बाइक के डिवाइडर से टकराने से तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को देने के साथ 108 एंबुलेंस को दी।सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने तीनों घायलों को कस्बे की राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीनों घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक तीनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button