ललितपुर

टूटी सड़कें, जाम नालियां और अंधेरी गलियों की शिकायतों से गूंजी जनता की आवाज

जनसंपर्क में गठबंधन प्रत्याशी को मतदाताओं ने खुलकर बताईं अपनी समस्याएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के उप चुनाव में अध्यक्ष पद की सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी नीलम चौबे ने बुधवार को कसाई मंडी, महावीरपुरा, चौबयाना, सरदारपुरा में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनसे खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं। जनता ने बताया कि शहर में सड़कों की बदहाली, जल निकासी की समस्या, स्ट्रीट लाइटों की खराबी और साफ-सफाई की लचर व्यवस्था से वे परेशान हैं। कई वार्डों में नालियां जाम हैं और बरसात के दिनों में पानी घरों तक भर जाता है। प्रत्याशी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनाकर आश्वासन दिया कि वह नगर की तस्वीर बदलने का काम करेंगी। इस दौरान हरीबाबू शर्मा, आल्हा प्रसाद निरंजन, रामदास श्रोतीय, गीता मिश्रा, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, नगराध्यक्ष अभि खजुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, रोहित कुशवाहा, आरिफ कुरैशी, सिकंदर मंसूरी, उपेन्द्र राजा, ज्योति सिंह लोधी, मकरंद किलेदार, भजनलाल कुशवाहा, गिरधारी यादव, रामप्रताप सिंह, शत्रुघ्न यादव, अजय तोमर, महेंद्र पनारी, बहादुर अहिरवार एड, अभय चौबे, कुलदीप पाठक, नवनीत किलेदार, भरत यादव, राममूर्ति तिवारी, रामनरेश दुबे, ह्रदेश मुखिया, मोंटी शुक्ला, अंकित यादव, शशिकांत दीक्षित, पंकज हुडैत, विधाकांत मालवीय, रविकांत दीक्षित, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, राजेश यादव, संजय ग्वाला पूर्व पार्षद के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button