खेलगोड्डा

महिला क्रिकेट के खिताब पर गोड्डा क्रिकेट एकेडमी का कब्जा

 भारत भारती पब्लिक स्कूल ने रितेश मेमोरियल स्कूल चैंपियनशिप किया अपने नाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
गोड्डा। जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में महिला क्रिकेट लीग में गोड्डा क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही। फाइनल मुकाबले में रनिंग क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रंजन कुमार ने बताया कि मौसम खराब रहने के कारण महिला क्रिकेट का मैच 12-12 ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रनिंग क्रिकेट अकादमी ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 85 रन बनाए। टीम की ओर से संभावी कुमारी ने 29 रन (23 गेंद, 3 चौके) की उपयोगी पारी खेली। जबकि मुस्कान कुमारी और नेहा साह ने क्रमशः 22-22 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोड्डा क्रिकेट अकादमी ने 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 86 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। टीम की जीत में नेहा साह का अहम योगदान रहा, जिन्हें उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्लेयर ऑफ द सीरीज सोनी कुमारी को दिया गया। वहीं, गांधी मैदान मैदान में डीसीए की ओर से रितेश मेमोरियल स्कूल लीग का फाइनल मुकाबला भी कराया गया, जो काफी रोमांचक रहा।भारत भारती पब्लिक स्कूल ने बेथेल मिशन को 1 रन से पराजित किया। पहले खेलते हुए भारत भारती पब्लिक स्कूल ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 134 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान गौरव पांडे के बेहतरीन 60 गेंद में 75 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बेथेल मिशन की टीम एक  जीत के करीब पहुंचकर भी 1 रन से पराजित हो गई। अरमान अंसारी ने 30 बॉल में 58 रन की पारी खेलकर अपने टीम को जीत के काफी करीब पहुंचा दिया था। लेकिन भारत भारती पब्लिक स्कूल के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए मैच अपनी झोली में डाल दिया। इधर, जिले क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित प्राईज वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त अंजली यादव ने शिरकत कर महिला क्रिकेट खिलाड़ियों एवं नौनिहाल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव रंजन कुमार ने उपायुक्त को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि उपायुक्त अंजली यादव ने कहा कि क्रिकेट में झारखंड से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय फलक पर नाम रौशन कर रहे हैं।आपलोग भी अपने जिले का नाम रौशन करें। इस शानदार आयोजन के लिए जिला क्रिकेट संघ बधाई का पात्र है। क्रिकेट के लिए जल्द ही एक ग्राउंड आप लोंगो को उपलब्ध कराने के लिए हमलोग प्रयास कर रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ उरांव ने कहा कि जिला क्रिकेट संघ प्रत्येक वर्ष अपना कैलेंडर जारी करके अनुशासित तरीके से टूर्नामेंट का आयोजन कराते हैं। उपायुक्त के द्वारा गोड्डा अंडर 14 टीम को भी ईस्ट जोन में चैंपियन बनने पर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। दौरान प्लेयर ऑफ द मैच – गौरव पांडे, प्लेयर ऑफ द सीरीज – अरमान अंसारी को दिया गया। विजेता टीम को उपायुक्त अंजली यादव के द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता टीम को अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ उरांव के द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। दौरान प्रलय सिंह, अमित बोस, डॉक्टर मौसम ठाकुर, दीपक यादव के साथ अन्य अतिथियों के द्वारा भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन अमित सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सनोज कुमार, संजीव कुमार, मुकेश मंडल, सीताकांत कुशवाहा, इनामुल हक, शक्ति कुमार,अवधेश, बीरेंद्र, सनम सहित अन्य उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button