
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। आरोपी ने महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला को उसके घर से बुलाया। होटल में ठहराकर कोल्डड्रिंक में नशे की दवाई मिलाकर पिलाई। बेहोश होने के बाद कमरे में ले जाकर रेप किया। ये पूरी वारदात को सदर कोतवाली इलाके के स्टेशन रोड स्थित होटल में अंजाम दिया गया। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
महिला का आरोप है मुश्ताक ने उसे जरूरी काम का बहाना बनाकर मुरादाबाद बुलाया
मुरादाबाद की सदर कोतवाली पुलिस ने मूंढापांडे थाना इलाके की रहने वाली महिला की तहरीर पर अफजलपुर के रहने वाले तीन आरोपियों मुश्ताक, मुस्लिम और इकबाल के खिलाफ रेप, धमकी देने और आपराधिक षड्यंत्र रचने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसएसपी सतपाल अंतिल के आदेश पर की गई है। मूंढापांडे इलाके की रहने वाली महिला का आरोप है कि मुश्ताक ने उसे जरूरी काम का बहाना बनाकर मुरादाबाद बुलाया और रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल में ले गया।
प्लान के तहत उसने कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि, उसके साथी मुस्लिम और इकबाल ने भी इसमें सहयोग किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी, कहा अगर किसी को बताया तो जान से जाएगी। वारदात के बाद तीनों आरोपियों ने महिला को उसके गांव के पास छोड़ा और फरार हो गए।
सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, मुश्ताक, मुस्लिम और इकबाल पर दुष्कर्म, आपराधिक षड्यंत्र और धमकी देने समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



