
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। जिले के नाम और मुख्यालय बचाने की मांग को लेकर जिला बचाओं संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों का धरना 63 वें दिन भी जारी रहा सुबह राष्ट्रीय गान से शरू हुआ धरने पर बातचीत के दौरान लोगों ने कहा दो माह के आंदोलन के बाद भी मौन धारण करके सरकार खैरथल-तिजारा जिले का अपमान कर रही है सरकार की ओर से अभी तक पहल नही की गई है जबकि जिले के लोगों का संकल्प है जब तक सरकार कोई स्पष्टीकरण नही देगी धरना जारी रहेगा
धरने पर गिरीश डाटा, शिवचरण गुप्ता, वीर सिंह ढ़िल्लन,नारायण छागाणी,महेंद्र जांगिड़, सुल्तान सिंह, तैय्यब खान, निक्की प्रजापत, महेश नाटानी,गिरीश लोढ़ा, कृष्ण इंजीनियर, सर्वेश गुप्ता, संजय महावर, , दीपक चौधरी, योगेश गूर्जर, महेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे



