मुरादाबाद
स्वदेशी जागरण मंच ने बुलंद की आवाज विदेशी कंपनी भारत छोड़ो

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वाधान में मेरठ प्रांत की स्वदेशी संकल्प रैली के यात्रा रथ का मुरादाबाद में आगमन हुआ। रैली रामपुर से प्रारंभ होकर प्रांत के अन्य जिलों मुरादाबाद, अमरोहा,संभल, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत,मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली से होकर सहारनपुर में 17 अक्टूबर को समापन होगा।
विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो के आह्वान के साथ स्वदेशी संकल्प यात्रा रथ का स्वागत इंपीरियल तिराहे पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया, नगर विधायक ने स्वदेशी संकल्प शपथ सभी उपस्थित जनों को दिलवाई और सिर्फ स्वदेशी वस्तुएं खरीदने का आग्रह किया। उन्होंने कहा स्वदेशी ही राष्ट्र भक्ति की अभिव्यक्ति है। देश के रोजगार और व्यापार को बचाना है तो स्वदेशी ही एकमात्र विकल्प है।
अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख डॉ राजीव कुमार ने कहा की स्वदेशी से हमें बहुत ताकत मिलेगी कोई भी हमें आंख नहीं दिखा पाएगा। विदेशी ऑनलाइन कंपनियों का बहिष्कार करें और सिर्फ स्वदेशी बाजारों से ही खरीदारी करें जिससे अपने देश के लोग समृद्ध हों।
प्रांत संयोजक कपिल नारंग ने कहा कि स्वदेशी ही समृद्धि का मार्ग है विदेशी कंपनी हमारे देश का पैसा बाहर ले जाते हैं और स्वदेशी कंपनिया हमारे देश में ही निवेश करते हैं ,जिससे रोजगार और व्यापार में वृद्धि होती है।
यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पोस्टर बैनर के माध्यम से विदेशी का बहिष्कार और स्वदेशी को स्वीकार के नारे लगाते हुए चल रहे थे। कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी और विदेशी सामान की सूचियां भी मार्ग में वितरित की।
यात्रा इंपीरियल तिराहा से प्रारंभ होकर बुध बाजार से होकर ताड़ी खाना पर पहुंची, रैली के बाद प्रकाश नगर चौराहा, रामलीला मैदान एवं गौतम बुद्ध पार्क पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर जन जागरण कार्यक्रम किए गए। रैली का समापन गौतम बुद्ध पार्क पर हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कपिल नारंग, प्रशांत शर्मा, डॉ एके अग्रवाल, कुलदीप सिंह, हिमांशु मेहरा, नीरज सोलंकी,अंजू त्रिपाठी , नीलम जैन, पूनम चौहान, रमेश आर्य, संतोष नारंग,अनीता अग्रवाल , डॉ पूनम गुप्ता, शोभना गुप्ता,गिरीश भांडुला, मनोज गुप्ता, विनीत चौधरी, डॉ विनीत गुप्ता, कविता गुप्ता, गीता कौशिक, जितेंद्र आर्य
आर्य समाज,सुपरमार्केट संगठन, मूलाराम सैनी, अशोक रमेश सैनी श्रीवास्तव,अजय कुमार ,व्यापारी सुरक्षा फोरम, पंजाबी कोर कमेटी, गायत्री परिवार,पतंजलि आदि संगठनों ने यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया।




