गोड्डा

डा. राधेश्याम बनेअभाहिं साहित्य परिषद उपाध्यक्ष

- अखिल भारतीय हिंदी साहित्य परिषद जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। अखिल भारतीय हिंदी साहित्य परिषद जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को भतडीहा स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। इस दौरान जिला इकाई के पुनर्गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर अखिल भारतीय हिंदी साहित्य परिषद के सदस्य डा. राधेश्याम ने बताया कि अभाहिंसप की शाखा पूरे देश में फैली हुई है। इसके माध्यम से साहित्यिक गतिविधियां संचालित की जाती है। इसके माध्यम से जिले के अनेक साहित्यकारों को देश व राज्य स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। बैठक में सर्वसम्मति से जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। जिलाध्यक्ष डा. मनोज कुमार राही की अगुवाई में संगठन का विस्तार किया गया। इसमें राधेश्याम चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा शैलेन्द्र राम व मधुवाला शांडिल्य को भी दायित्व सौंपा गया है। जबकि संतोष कुमार मंडल को कोषाध्यक्ष, धनेश्वर पंडित को मंत्री, डा. प्रदीप प्रभात को महामंत्री, प्रकाश यादव को प्रवक्ता, विपुल कुमार दूबे को मीडिया प्रभारी एवं नवीन कुमार ठाकुर संधि को कार्यालय प्रमुख बनाया गया है। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्धाटन अखिल भारतीय हिंदी साहित्य परिषद के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान हिंदी साहित्य के विस्तार पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष डा. मनोज कुमार राही कर रहे थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button