बरेली

सड़कें अगर सूनी हो जाएँगी तो संसद आवारा हो जाएगी” — डॉ. लोहिया 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी, बरेली द्वारा स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने की तथा संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा कि डॉ. लोहिया कहा करते थे — “सड़कें सूनी हो जाएँगी तो संसद आवारा हो जाएगी।”
लोहिया जी ऐसी विभूति थे जिनके विचारों में समाजवाद की आत्मा बसती है।  महानगर अध्यक्ष शमीम ख़ाँ सुल्तानी ने कहा कि डॉ. लोहिया ने नेहरू सरकार के विरुद्ध पहला अविश्वास प्रस्ताव लाया था। वे कई बार जेल गए और संसद में सरकारी अपव्यय पर उनकी ‘तीन आना–पंद्रह आना’ बहस आज भी ऐतिहासिक मानी जाती है। कार्यक्रम के दौरान दीपक कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज के सैकड़ों लोगों ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । महिला सभा की महानगर अध्यक्ष सरताज ग़ज़ल अंसारी ने हुरिया रहमान एडवोकेट को महिला सभा की महानगर महासचिव के पद पर मनोनीत किया। उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और बधाई दी। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, बृजेंद्र सिंह यादव, नदीम अली, संजीव यादव दन्नू, डॉ. अनीस बेग, महानगर महासचिव पं. दीपक शर्मा,महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार, राजेश मौर्या, विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, अनिल गंगवार, बलराम यादव, रमेश यादव, शकील सैफी, नाज़िम कुरैशी, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, रमीज़ हाशमी, अमित गिहार, रेहान अंसारी, सचिन आनंद, गंगा सिंह यादव, सबा नाज़,सुनील कश्यप,मुकेश कश्यप, सत्यपाल कश्यप,हरिओम कश्यप,अमन कश्यप,रिंकू कश्यप,भूरेलाल कश्यप,आशिक कश्यप,विनीत कश्यप,राजू कश्यप सतेंद्र कश्यप,जीवन लाल कश्यप,कालीचरण कश्यप,कल्याण कश्यप,अमित शिवम कश्यप,राकेश कश्यप,समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button