
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कुरावली/मैनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव रीछपुरा स्थित खेत में पकी हुई धान की फसल में आग लगाकर जलाकर राख कर दी, पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।
थाना क्षेत्र के गांव रीछपुरा के पास प्रदीप कुमार वर्मा पुत्र सोनेलाल का खेत है। इनके खेत के पास मुकेश कुमार का खेत है। जिसमें धर्मवीर पुत्र मोहर सिंह ने बटाई पर धान की फसल की है। आरोप है कि यह दोनो ही प्रदीप से द्वेष भावना रखते हैं, इन्हीं दोनो ने प्रदीप के खेत में पकी खड़ी धान की फसल को आग लगाकर नष्ट कर दिया।
जब खेत पहुंचे तो जल चुकी थी पूरी फसल प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हे जानकारी मिली तब वह खेत पर पहुंचे तो उनके खेत में पकी हुई पूरी धान की फसल जलकर राख हो चुकी थी। जिससे उन्हे 15 हजार रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है।



