
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बसंतराय। बसंतराय थाना की पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। जानकारी में बताया कि संध्या गश्ती के क्रम में समय गुप्त सूचना मिली कि डेरमा मोड़ से कुर्मा जाने वाली रोड में एक व्यक्ति अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बिहार जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लोचनी मोड़ पर चेकिंग लगाया गया। चेकिंग के क्रम में समय करीब 19:15 बजे लोचनी मोड़ पर एक मोटर साईकिल पर सवार व्यक्ति पीठ पर बैग लिए आ रहा था तथा पुलिस पार्टी को देखकर वह व्यक्ति मोटर साईकिल घुमा कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से दौड़ाकर मोटर साईकिल सवार व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़ाये गये व्यक्ति ने अपना नाम कानदेव यादव उम्र करीब 45 वर्ष, पिता स्व० चिंतामन यादव सा० तिलवाड़ी थाना धोरैया जिला बांका (बिहार) बताया। पकड़ाये व्यक्ति के पीठ पर काले रंग का बैग को चेक करने पर रॉयल स्टैग 375ML का 39 बोतल, Blender pride 375ML का 3 बोतल, mc Dowells 375ML का 3 बोतल, विदेशी/अग्रेजी शराब पाया गया। उक्त शराब का वैध कागजात की मांग किया गया। परंतु कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। अवैध शराब को विधिवत जप्त किया गया तथा पकड़ाये व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। छापामारी दल में पु०अ०नि० दया शकर पांडेय, आरक्षी-51 मुंशी मुर्मू, आरक्षी-263 गौतम सोरेन, थाना बसंतराय शामिल थे।



