सिंगरौली
छात्रों को दी गई सीपीआर तकनीक की प्रशिक्षण जानकारी
रेडक्रॉस की पहल — हर छात्र बने जीवन रक्षक।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली द्वारा दिनांक 13 से 17 अक्टूबर 2025 तक संचालित सीपीआर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, बैढ़न में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
यह प्रशिक्षण रेडक्रॉस फर्स्ट एड ट्रेनर डॉ. सुशील सिंह चंदेल द्वारा दिया गया, जिन्होंने छात्रों को सरल भाषा में बताया कि सीपीआर आपात स्थिति में किसी व्यक्ति का जीवन बचाने की सबसे प्रभावी तकनीक है। उन्होंने व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से छात्रों को छाती पर दबाव देने की सही विधि, दर (100 से 120 बार प्रति मिनट) और श्वास देने की प्रक्रिया समझाई।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के सचिव डॉ. ओ. पी. राय, प्रधानाध्यापक अश्वनी सोनी, प्रधानाचार्य जय प्रकाश पांडे, रेडक्रॉस कोऑर्डिनेटर जय प्रकाश दुबे सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
इस पहल का उद्देश्य युवाओं में जीवन रक्षक तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं आपातकालीन स्थिति में तत्परता से सहायता करने की भावना विकसित करना रहा।




