रामपुर शाहबाद

जीआईसी शाहबाद में तैनात अध्यापक नजमत अली का सेवानिवृत्ति समारोह हुआ आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज शाहबाद में तैनात सहायक अध्यापक नजमत अली 31मार्च को सेवानिवृत हो रहे है। इसलिए एक दिन पहले ही विद्यालय में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्रधानाचार्य देवेश कुमार सिंह ने नजमत अली को शाल उड़ाकर तथा फूल मलाए पहनकर सम्मानित किया। कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया जिसमें समस्त स्टाफ उपस्थित रहा सहायक अध्यापक नजमत अली ने 27 जुलाई सन 1996 को राजकीय इंटर कॉलेज शाहाबाद में नियुक्ति प्राप्त की थी।तब से वह लगातार विद्यालय को अपनी पूरी ईमानदारी तथा लगन के साथ विद्यालय की सेवा कर रहे थे।मंगलवार 31 मार्च 2026 को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर वह सेवा निवृत हो जाएंगे उनका सेवानिवृत्ति समारोह एक दिन पहले ही आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अध्यापक अरविंद राम, विवेक शर्मा,राजपाल, राहुल श्रीवास्तव, प्रदीप चंद्र,अजय जायसवाल व स्टाफ अन्य के लोग उपस्थित रहे वही नजमत अली के परिवार से उनके भाई रफत अली, आजम अली, नावेद अली, इस्लामिया जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य नसीहत अली, प्रॉपर्टी डीलर मुन्ने मिया उर्फ तस्लीम मियां, अमानत खा,हाफिज नसीम, आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन अमित पटेल ने किया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button