
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : खेलो झारखंड राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु गोड्डा की बालक बालिका वर्ग की टीम रांची रवाना हुई।प्रतियोगिता रांची के खेल गांव में 15 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होनी है। बालक अंडर-14 बालिका अंडर 14 बालक अंडर 17 बालिका अंडर 17 बालक अंडर 19 बालिका अंडर 19 समेत कुल 6 वर्गों में टीम अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेगी। टीम के साथ एन आई एस कोच नीरज कुमार, नीरज कुमार, संतोष कुमार शर्मा और अमर अलबेला नियुक्त हुए है। टीम के कोच नीरज कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष गोड्डा जिले के खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया था। आशा है कि इस बार भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षा शिक्षक जहीर अब्बास, अंजार अहमद, सनी भारती, अजय कुमार राय, अनंत कुमार यादव, संजय सोरेन, जितेंद्र कुमार, नीरज कुमार सिंह सहित अभिभावकों ने बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामना देकर विदा किया।



