हापुड़

जिलाबदर होने के बावजूद जिले की सीमा में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार

अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बागडपुर अण्डरपास पास से जिलाबदर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा जिन्दा कारतूस बरामद किया है।थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत मुखबीर की सूचना न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए जनपदबदर की अवधि में जनपद की सीमा के अन्दर पाये जाने पर जिलाबदर बदमाश रवि सिंह पुत्र बनी सिंह निवासी राजीव नगर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद को बागडपुर अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा जिन्दा कारतूस बरामद किया है। जिसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button