रामपुर शाहबाद
शाहबाद में पागल कुत्ते ने कई को काटा किया लहूलुहान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर के मोहल्ला कस्सावान में उस समय हड़कंप मच गया जब बेसुध हुए आवारा कुत्ते ने कई बच्चों को काटकर लहू लूहान कर दिया बताते चलें कि जिससे नगर के मोहल्ले में बच्चों में दहशत फैल गई परिजनों के द्वारा बच्चों को नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार देते हुए स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार लगभग आठ बच्चों को घायल किया गया जिसमें एक बच्चे की ज्यादा चोट के कारण जिला अस्पताल रेफर किया बाकी को रेबीज का इंजेक्शन देकर घर भेज दिया गया।



