रामपुर शाहबाद
दिव्यांगों ने किया नवागत एसडीएम का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। भारतीय किसान यूनियन (असली) दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वेदराम सिंह यादव के नेतृत्व में दर्जनों दिव्यांगों ने मंगलवार को तहसीर परिसर पहुंचकर नवागत एसडीएम आशुतोष कुमार का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया इस दौरान भाकियू असली के जिलाध्यक्ष वेदराम सिंह यादव ने दिव्यांगों से जुड़ी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें पत्र दिव्यांगों को आवास ,अंत्योदय कार्ड, आदि दिलाने की विशेष मांग रही। इस मौक पर दिव्यांग जन रवि शर्मा , दीनदयाल ,राजाराम , विनोद आदि मौजूद रहे।

