
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बरेली जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। जीआरपी मुख्यालय की ओर से जंक्शन के लिए 25 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की स्वीकृति दी गई है। यह अतिरिक्त बल 15 अक्टूबर से ड्यूटी पर सक्रिय हो जाएगा।
जीआरपी अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के दौरान बरेली जंक्शन पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, चोरी और जेबकतरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अतिरिक्त फोर्स की जरूरत महसूस की गई।


