ललितपुर
सामूहिक विवाह के लिए करें आवेदन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरुरतमन्द, निराश्रित, निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा महिलाओं के सामूहिक विवाह हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाली शादियों की तिथि तय कर दी गयी है। जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन 12 नवम्बर 2025 को होना प्रस्तावित है। पंजीयन के समय वधु व वर की फोटो, आधारकार्ड, आयु प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, वधु की बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न करना होगी। योजना का लाभ उसी वधु को दिया जाएगा जो ललितपुर की निवासी है, लेकिन वर किसी भी राज्य या जिले का हो सकता है। इस बार योजना के तहत हर जोड़े पर 1 लाख रुपयें खर्च किए जाएंगे, जिसमें 60 हजार रुपये वधू के बैंक खाते में भेजे जाएगें, जबकि बाकी राषि उपहार, आयोजन आदि पर खर्च की जाएगी। डीएम के आदेशानुसार नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, समस्त ईओ नगर पंचायत एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में उक्त तिथि का प्रचार-प्रसार कराकर अधिक से अधिक जोड़ो का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।



