ललितपुर
एलयूसीसी कम्पनी में निवेश कराकर रुपये वापस न लौटाने का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। थाना जखौरा अन्तर्गत कस्बा बांसी में रहने वाले दीपचन्द्र कुशवाहा पुत्र सुरेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजा है। बताया कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा उसे एलयूसीसी कम्पनी में उसे बहला-फुसलाकर 83 हजार रुपये का निवेश कराया था। बताया कि कम्पनी में जमा धनराशि की परिपक्वता अवधि गुजरने के बाद भी अब भुगतान नहीं किया जा रहा है। पीडि़त ने बताया कि जब उसने एजेण्ट से रुपये वापस मांगे तो उसने कहा कि कम्पनी डूब गयी है और रुपया वापस नहीं होगा। पीडि़त ने बताया कि वह एक छोटी सी दुकान संचालित कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता है। उसने किसी प्रकार अपनी गाढ़ी कमाई की धनराशि जमा की थी। लेकिन रुपये वापस न मिलने के कारण अब उसके समक्ष समस्याएं उत्पन्न हो गयी हैं। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है।