Uncategorized

त्यौहारी सीजन को लेकर कर्माटांड़ बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की जांच

Food Safety Department conducted inspection in Karmatand market regarding the festive season.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। जिले के कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र के सुभाष चौक बाजार में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग जामताड़ा की टीम ने मिठाई जांच अभियान चलाया। आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज एवं छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्रीमती अपूर्वा मिन्ज के नेतृत्व में टीम ने सुभाष चौक स्थित दो मिठाई दुकानों – पारस साह मिष्ठान भंडार और दत्त मिष्ठान भंडार – में विभिन्न प्रकार की मिठाइयों, तेल, घी और कोल्ड ड्रिंक आदि खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।
टीम द्वारा मिठाई दुकानों में सफाई व्यवस्था, उपयोग में आने वाले तेल और सामग्री की गुणवत्ता की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई ने अपनी दुकानें अस्थायी रूप से बंद कर दीं। जैसे ही खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की टीम के जामताड़ा लौटने की सूचना मिली, बाकी दुकानें दोबारा खुल गईं। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इस जांच अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि त्योहार के मौसम में कई व्यापारी अधिक मुनाफा कमाने के लिए मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने का प्रयास करते हैं, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। टीम ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की जांच आगे भी जारी रहेगी, ताकि किसी भी मिठाई या खाद्य पदार्थ में मिलावट पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button