बागपत

समय से पूर्व जन्मे शिशु को मिला जीवनदान 

डॉक्टरों की टीम बनी ‘भगवान’

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बागपत। 18 वर्षों बाद माता-पिता की गोद में आई खुशियों को मानो नया जीवन मिल गया, जब एम हॉस्पिटल, दिल्ली-सहारनपुर रोड (बागपत) में समय से पूर्व जन्मे बच्चे को चिकित्सकों की टीम ने जीवनदान दिया।
हरियाखेड़ा (मुंड) निवासी सरोज के यहां 6 माह के गर्भ में ही समय से पूर्व शिशु का जन्म हुआ। बच्चे को गंभीर हालत में शामली और पानीपत से रेफर करने के बाद बागपत स्थित एम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहाँ डॉ. असद अली और डॉ. सुमित कुमार के निर्देशन में शिशु का उपचार शुरू किया गया।
डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के फेफड़े पूरी तरह विकसित नहीं थे और अन्य अंग भी काफी कमजोर थे। अगर थोड़ी सी भी देर होती, तो बच्चे की जान बचाना मुश्किल था। दवाओं और विशेष देखभाल से धीरे-धीरे बच्चे के फेफड़ों और अन्य अंगों को विकसित किया गया। लगभग दो महीने की लंबी मेहनत के बाद बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गया।
बच्चे की माता सरोज ने बताया कि उन्हें 18 साल बाद संतान प्राप्त हुई है। 17 अक्टूबर 2025 को अस्पताल से डिस्चार्ज के वक्त माता-पिता और परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल की टीम का बार-बार धन्यवाद किया और कहा —
> “डॉ. असद अली हमारे लिए भगवान बनकर आए। इस बार की दीपावली हमारे जीवन में सबसे बड़ी खुशियाँ लेकर आई है।”
इस अवसर पर डॉ. सुमित कुमार, डॉ. सुमेधा आर्य, मैनेजर मनीष शर्मा, प्रियंका, पारुल, सोनम, किरण, शन्नो, सहित अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button