सनातन रक्षा वाहिनी ने विद्यालय में दीपदान एवं स्टेशनरी का वितरण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बागपत। ग्राम टयोढ़ी स्थित श्री विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में शुक्रवार को सनातन रक्षा वाहिनी की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जियो और जीने दो ट्रस्ट के महासचिव हेमचंद जैन ने किया, जबकि अध्यक्षता जितेंद्र कुमार छिल्लर ने की। बैठक में दीपोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया गया और विद्यार्थियों को दीपावली के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व से अवगत कराया गया।
विद्यालय के प्रबंधक सत्यपाल शर्मा ने दीप के महत्व को बताते हुए कहा कि दीप अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को दीपोत्सव की परंपरा और उसके सामाजिक संदेश के बारे में विस्तार से समझाया। प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने दीपदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को भी दीपक की तरह समाज में प्रकाश फैलाने का संकल्प लेना चाहिए और सकारात्मक बदलाव के वाहक बनना चाहिए।
इस अवसर पर सनातन रक्षा वाहिनी की ओर से विद्यार्थियों को दीपदान और स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। वितरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने दीपावली को आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सनातन रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ का सम्मान किया। विद्यालय स्टाफ ने भी सनातन रक्षा वाहिनी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर ममता सुनेजा (अध्यक्ष), कांता राजपूत (संयोजक), चंचल शर्मा (सह संयोजक), मुकेश राजपूत (जिला महामंत्री), मनीष कुमार राणा, सतपाल शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, संजीव तोमर, अक्षय खोखर, जितेंद्र कुमार, रामनिवास जैन तथा विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे।



