गोड्डा
शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं दिवाली कालीपूजा और छठ : थाना प्रभारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा (बसंतराय) : बसंतराय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में आगामी दीपावली काली पूजा एवं छठ पूजा को लेकर ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनीष यादव ने किया। बैठक में बसंतराय बीडीओ श्रीमान मरांडी, पुलिस निरीक्षक मौजूद रहे। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील किया कि सभी पर्वों को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति त्योहार के दौरान शांति भंग करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध सख्त पुलिस कार्रवाई की जाएगी। दीपावली के अवसर पर कम क्षमता वाले पटाखे चलाने की अनुमति दी गई है। साथ ही बच्चों को पटाखों से दूर रखने की सालाह दी गई। काली पुजा के दौरान प्रतिमा विसर्जन निर्धारित मार्ग से करने का निर्देश दिया गया। साथ ही डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात भी कही गई। बीडीओ श्रीमान मरांडी ने कहा की पर्व आपसी भाइचारा का प्रतीक है, इसलिए ऐसा कोई कार्य ना किया जाए, जिससे किसी को नुक़सान पहुंचे। बैठक में पुलिस निरीक्षक बिष्णु देव चौधरी सहित पुलिस कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद थे।


