
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति सरगर्मी तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (सपा) लगातार अपने संगठन को मज़बूत करने और नए नेताओं को जोड़ने में जुटी है। गुरुवार को पूर्व राज्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी नदीम अशरफ़ जायसी ने अपने सैकड़ों समर्थकों और कई सभासदों के साथ लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे,प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और वरिष्ठ नेता भदोही विधायक जाहिद बेग ने नदीम अशरफ़ जायसी एवं उनके समर्थकों का स्वागत किया और उन्हें पार्टी की विचारधारा से परिचित कराया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही किसानों, मजदूरों, नौजवानों और पिछड़ों की सच्ची आवाज़ बनकर हमेशा उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। भाजपा सरकार के नौ वर्षों में जनता को सिर्फ़ ठगा गया है।
मंहगाई,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने आम जनजीवन को कठिन बना दिया है।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि अब जनता बदलाव चाहती है और उस बदलाव का एकमात्र विकल्प समाजवादी पार्टी है।
कार्यक्रम में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने जनता की समस्याओं और ज़मीनी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए सपा की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
उनका मानना है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का भविष्य सुरक्षित है और राज्य विकास की नहीं रह पर अग्रसर होगा इस दौरान उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशाद खान जायसी सभासद शाबान, सभासद शोभा, सभासद आसिफ इकबाल, सभासद गुड्डू इदरीसी, सैयद जैन, जय गुरु, नफीस खान, हाजी अकील कुरैशी, सैफ कुरैशी, विनायक द्विवेदी, अजीत मौर्य, सईद अहमद एवं सैकड़ो साथियों सहित पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के सदस्यता ग्रहण की।

