कानपुर

चौधरी फाउंडेशन द्वारा गरीब परिवारों को मिठाई व गैर-प्रदूषणकारी पटाखों का वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

कानपुर। चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनुराग चौधरी और उपाध्यक्ष करन रावत के नेतृत्व में आज एक सराहनीय पहल करते हुए दीपावली के उपलक्ष्य में जरूरतमंद परिवारों को मिठाई और नॉन-पॉल्यूटिंग पटाखों का वितरण किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य उन परिवारों में खुशियाँ बाँटना था, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और दीपावली जैसे पर्व को पूरी तरह नहीं मना पाते। अनुराग चौधरी ने बताया कि, हमारा उद्देश्य केवल दान करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और समरसता फैलाना है। करन रावत ने भी कहा, “हम चाहते हैं कि दीपावली सभी के लिए खुशियाँ लेकर आए — बिना पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए।स्थानीय लोगों और बच्चों ने इस पहल की बहुत सराहना की और चौधरी फाउंडेशन का धन्यवाद किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button