बरेली

बरेली दीपोत्सव में कलाकारों ने बिखेरी अपनी कला की रोशनी                    

 नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अर्बन हाट बरेली में आयोजित स्वदेशी मेले में दीवापली के शुभ अवसर पर नगर निगम द्वारा आयोजित दीपोत्सव का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि बरेली महापौर डॉ.उमेश गौतम, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य पर्यावरण अभियंता,एवं स्वच्छ भारत मिशन टीम की उपस्थिति में नव ज्योति नृत्य नाट्य संस्था बरेली निर्देशिका हरजीत कौर एवं रवि प्रकाश सक्सेना के निर्देशन में स्वच्छ दीवाली शुभ दीवाली थीम पर आधारित घरों की साफ सफाई के साथ-साथ शहर की स्वच्छता,पटाखों से होने वाले प्रदूषण से बचाव एवं देश की मिट्टी से बने दीपों का उपयोग करने की अपील के साथ  *मैं हूं माटी का दिया* नाटक का मंचन कर भारी तादात में उपस्थित दर्शकों को लोकल फॉर वोकल एवं शहर की स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। कलाकारों में गोपाल श्रीवास्तव, रिया तिवारी,अतुल मौर्य, विश्राम सिंह,अरुण श्रीवास्तव, महेशानंद,नरेश कुमार,नुरैन खान, आकाश सक्सेना,सुमन व दीपक चौधरी ने अपने अभिनय से प्लास्टिक मुक्त बरेली पर विकराल प्लास्टिक दानव का किरदार निभाते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button