अमरोहा

अमरोहा में गजरौला-धनौरा रोड पर हादसा

एंबुलेंस चालक ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, चार लोग घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के गजरौला-धनौरा रोड पर रविवार देररात एक बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस के चालक ने घायलों को सरकारी अस्पताल के बजाय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ जमकर हंगामा किया। यह घटना बछराऊ थाना क्षेत्र के जोगीपुरा गांव के पास हुई। बछरायूं के मोहल्ला नखास निवासी गौरव कुमार और अमन बाइक से गजरौला जा रहे थे। जोगीपुरा गांव के पास सामने से आ रही ई-रिक्शा से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। ई-रिक्शा में बछरायूं के मोहल्ला पीरजादगान निवासी शाहरुख और अरमान सवार थे। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, और दोनों वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। गौरव की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने एंबुलेंस चालक पर जानबूझकर घायलों को सरकारी अस्पताल की जगह निजी अस्पताल में भर्ती कराने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया।थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी मिली थी, लेकिन घटनाक्रम दूसरे थाना क्षेत्र का था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button