अमरोहा

तिगरी धाम में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां तेज

गजरौला में 5 नवंबर को होगा मुख्य स्नान, लाखों श्रद्धालु आएंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में गजरौला के तिगरी धाम पर लगने वाले ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य स्नान 5 नवंबर को होगा, जिसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए झूले और सर्कस लगने शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही, लाइटिंग और पुलिस व्यवस्था के इंतजाम भी तेजी से किए जा रहे हैं।इस ऐतिहासिक मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं। उनकी सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है।मेले क्षेत्र में सड़कों और लाइटिंग का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अधिकारियों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है, ताकि सभी तैयारियां समय पर पूरी हो सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button