अमरोहा
राज्य विधिज्ञ परिषद के चैयरमैन ने जावेद कैसर के परिवार को बंधाया ढ़ांढ़स
बीते दिन हृदय गति रुकने से एडवोकेट जावेद कैसर का हो गया था देहांत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उझारी। अमरोहा की तहसील हसनपुर में बार एसोसिएशन हसनपुर के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जावेद कैसर के इंतकाल की खबर सुनकर उत्तर प्रदेश राज्य विधिज्ञ परिषद के अध्यक्ष श्री शिव किशोर गौड़ ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढ़ांढ़स बंधाया और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। बताते चलें कि तहसील हसनपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जावेद केसर शुक्रवार को मगरिब की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में गए थे। नमाज पढ़कर वह अपने घर वापस लौट रहे थे कि घर के दरवाजे पर ही हार्ट अटैक हो गया और वह जमीन पर गिर पड़े। परिवार के लोगों ने उन्हें मुरादाबाद के एक प्रसिद्ध हॉस्पिटल में एडमिट कराया। चिकित्सकों के लाख प्रयास के बावजूद भी उनके प्राण नहीं बचाए जा सके और रविवार की सुबह उनका देहांत हो गया। सूचना पर नगर एवं क्षेत्र में अशोक की लहर दौड़ गई। जावेद कैसर वर्ष 1990 से तहसील हसनपुर में वकालत कर रहे थे। सूचना पर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष श्री शिव किशोर गौड़ उझारी में एडवोकेट जावेद कैसर के आवास पर पहुंचे और परिवार को ढ़ांढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में बार काउंसिल पूरी तरह दिवंगत जावेद कैसर जी के परिवार के साथ है और उनके आश्रितों की हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर शिवकिशोर गौड़ ने मुजाहिद चौधरी एडवोकेट को उनके क्लेम के आवेदन तैयार करने भी का निर्देश दिया । इस अवसर पर उनके साथ तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मुजाहिद चौधरी, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन खान और मौहम्मद शाहिद एडवोकेट, तहसील बार हसनपुर के महासचिव मदन कुमार, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव एडवोकेट मुस्तजाबुद्दीन, शादाब जफर, सोहेल अब्बास, जहीर अकबर, आदिल एडवोकेट, सैयद अरीब हैदर, सय्यद महताब, जिल्ले मुज्तबा, अलबर हसन तथा मृतक के अन्य परिजन व अधिवक्ता मौजूद रहे।




