झुंझुनू
बामलास धाम में अन्नकूट प्रसादी का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन वैष्णव संप्रदाय के संतों की तपोस्थली बामलास धाम में महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया। मंगलवार को मंदिर में कढ्ढी, बाजरे, चावल तथा मूली और काचरे की सब्जी का मिश्रण तैयार कर भगवान को प्रसाद का भोग लगाया गया। तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया। देर रात्रि तक तक काफी भक्तों ने प्रसादी पाई। मुकेश दाधीच ने बताया कि 23 अक्टूबर को श्री कृष्ण गौशाला एवं नंदीशाला संस्थान चंवरा-हीरवाना में भी महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राजस्थान परिवहन निगम झुंझुनू डिपो मैनेजर गिरिराज स्वामी, मदनलाल बागोरिया, होशियार सिंह, रामसिंह, प्रभात, सज्जन शर्मा, प्रीतम जांगिड़, राजेश स्वामी, मनजीत स्वामी, विकास, विशाल, अक्षय, मानवेंद्र, संत कुमार, मास्टर नरपत सिंह, अशोक बाजवा, मुकेश, विशाल सिंह, टीसी मीणा, कालूराम स्वामी, मनोज स्वामी, लाल सिंह, राजेश खटाणा, विश्वेंद्र सिंह पोंख, विनोद शर्मा किशोरपुरा, मनोज सोनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।



