गोड्डा
न्यू पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस मना, एसपी ने शहीदों को दी सलामी
- एसपी ने शहीद पुलिसकर्मी के परिजनों को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
– परिजनों के समस्या को सुन कर त्वरित समाधान का दिया निर्देश
गोड्डा। न्यू पुलिस केंद्र में पुलिस संस्मरण दिवस का आयोजन किया गया। संस्मरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार द्वारा देश व राज्य में शहीद हुऐ पुलिसकर्मियों को नमन करते हुऐ श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक की ओर से सबसे पहले पुलिस लाइन में पहुंचकर शहीदों को सलामी पेश कर नमन किया गया। पुष्प गुच्छ अर्पित किया गया। इसके अलावा शहीद हुऐ पुलिस कर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया। साथ ही परिजनों के समस्याओं को सुना एवं निदान हेतु सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक जेपीएन चौधरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक, थाना प्रभारी दिनेश महली, परिचारी प्रवर धर्मेंद्र राम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एंव आईआरबी के जवान आदि उपस्थित थे।




