हापुड़

जदीद चौकी इंचार्ज की तत्परता से बची रिक्शा चालक की जान…

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

हापुड – दीपावली की देर शाम एक कार चालक ने रिक्शा चालक को टक्कर मार दी , जिससे रिक्शा चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । इसी समय उधर से गश्त कर रहे जदीद चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने रिक्शा चालक एहसान अली पुत्र महर, निवासी नई चुंगी झुग्गियों के पास, ( उम्र लगभग 35 वर्ष) को गंभीर हालत में सड़क पर पड़े देखा । मौके से भाग रहे अल्टो कार संख्या UP14 DY 5161, जिसे प्रशांत पुत्र शिवकुमार निवासी मोदीनगर, गाजियाबाद चला रहा था , तत्काल पकड़ लिया और गंभीर रूप से घायल एहसान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया । घायल एहसान का अभी तक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार , हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से रिक्शा चालक एहसान अली सड़क किनारे गिर पड़ा था । उसे गंभीर चोटें आईं और उसके मुंह व नाक से काफी मात्रा में खून बहने लगा। उसकी हालत नाजुक हो गई थी। उसी समय मार्ग से चौकी प्रभारी जदीद प्रवीण चौधरी पुलिस बल के साथ गश्त करते हुए गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत स्थिति को भांपते हुए बिना समय गंवाए घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचवाया और उसके इलाज की व्यवस्था कराई। इसके साथ ही रिक्शा चालक की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण चौकी प्रभारी द्वारा आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई ताकि उसका उपचार सुचारु रूप से हो सके।

समय पर हापुड पुलिस की सतर्कता, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण के चलते रिक्शा चालक एहसान की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने चौकी प्रभारी प्रवीण चौधरी और उनकी टीम के इस मानवीय व प्रशंसनीय कार्य की सराहना की और हापुड पुलिस की जनसेवा भावना की तारीफ़ की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button