पीएम-जनमन एवं धरती आबा संतृप्ति लाभ अभियान शिविर का हुआ आयोजन।
पीएम-जनमन एवं धरती आबा संतृप्ति लाभ अभियान शिविर का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ ), पीएम-जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत जोरडीहा में आयोजित किया गया। इस शिविर के तहत पंचायत के जोरडीहा, बड़ा कुटलो और दरादर ग्राम के अंतिम हितग्राहितों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने ओर जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकारी योजनाओं जैसे आधार कार्ड, ईकेवाईसी आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, किसान केडिट कार्ड, पीएम- किसान, जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, वृद्धावस्था पेंशन,विधवा पेंशन,दिव्यांग पेंशन, मनरेगा एवं आइ.सी.डी.एस. की योजनाओं आदि का लाभ प्रदान करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। वही शिविर में जॉब कार्ड, राशन कार्ड एवं स्वास्थ्य सेवाओं का मौके पर ही लाभ दिया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने स्वक्छता शपथ सहित नशा मुक्त करने का संकल्प दिलाया। मौके पर मुखिया जिसेफ़ मालतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के.सी.दास, पंचायत सचिव दिबेश मिश्रा, रोजगार सेवक फिलिप टुडू सहित संबंधित ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य सहित काफ़ी संख्या में लाभुकगण एवं लोग मौजूद थे।



