पाकुड़पाकुड़

पाकुड़िया में एसडीओ, डीटीओ और डीएमओ ने अंतरराज्यीय सीमा चेकपोस्टों का किया औचक निरीक्षण

SDO, DTO, and DMO conducted a surprise inspection of interstate border checkposts in Pakuriya.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया, पाकुड़। पश्चिम बंगाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम पाकुड़िया थाना क्षेत्र के विभिन्न अंतरराज्यीय सीमा चेकपोस्टों पर प्रशासन की ओर से औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मुजाहिद अंसारी, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, खनन निरीक्षक सुबोध कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चेकपोस्टों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, वाहनों की जांच प्रक्रिया तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की सतर्कता का जायजा लिया। इस दौरान मालवाहक ट्रकों एवं डंपरों के चालान, परिवहन अनुमति, ओवरलोडिंग तथा खनिज परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। एसडीओ साइमन मरांडी ने अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि बिना वैध कागजात, अवैध खनिज या ओवरलोड सामग्री लेकर चलने वाले किसी भी वाहन को सीमा पार नहीं करने दिया जाए। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध वाहनों की सघन जांच करने तथा अवैध तस्करी, राजस्व चोरी एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने का निर्देश दिया। प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध कारोबार करने वालों एवं नियमों की अनदेखी कर परिवहन करने वालों में हड़कंप देखा गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल को कानून-व्यवस्था और राजस्व सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button