रामपुर शाहबाद
कुत्तों ने एक और मासूम बच्ची को बनाया निशाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। कुत्तों के झुंड ने एक बार फिर एक मासूम बच्ची को काट किया जख्मी मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम रेवड़ी कला निवासी 5 वर्षीय पल्लवी घर के बाहर खेल रही थी अचानक कुछ कुत्तों के झुंड ने खेल रही बच्ची पर हमला कर दिया और काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया शोर सुनकर परिजनो ने कुत्तों से बचाया ओर घायल बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचे डॉक्टर ने घायल को एंटी रेबीज इंजेक्शन और प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया



