रामपुर शाहबाद

साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना शाहबाद साइबर क्राइम पुलिस द्वारा आमजनमानस को किया गया जागरूक 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। बुधवार को साइबर जागरूकता अभियान थाना साइबर क्राइम व थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर शलीशा थाना शाहाबाद रामपुर* में साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर साइबर क्राइम थाना से मुख्य आरक्षी राहुल सिंह, मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार एवं महिला आरक्षी मालती तथा थाना शाहाबाद से उप निरीक्षक आतिश जैन, आरक्षी चमन सिंह, आरक्षी साहब सिंह अंतर्गत ग्राम चंद्रपुरा शलीशा में बैठक कर साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक निम्न जानकारी दी गईः-1.किसी भी अनजान लिंक, कॉल या संदेश पर विश्वास न करें ।2.ओटीपी, पासवर्ड या बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करें ।3.सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें ।किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन अपराध होने पर तत्काल 1930 (साइबर हेल्पलाइन) या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button