
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद की हसनपुर सर्किल के रहरा थाना क्षेत्र के देहरी गुर्जर गांव स्थित कनक पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में 20 अक्टूबर की रात लाखों रुपये के सामान की चोरी हो गई। चोरों ने स्कूल से सोलर इन्वर्टर, दो बैटरी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। चोर प्रधानाचार्य कक्ष का ताला तोड़कर और खिड़की काटकर अंदर घुसे। उन्होंने दराज में रखे कीमती सामान और स्कूल में लगे बल्ब भी चुरा लिए। स्कूल के प्रबंधक अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए है। इस संबंध में उन्होंने थाने में तहरीर दी है। रहरा थाना प्रभारी अतवीर कुमार चौहान ने जानकारी दी कि तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।


