अमरोहा

अमरोहा में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

यह कार्रवाई मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत हुई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आनंद के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत थाना रहरा पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश भदौरिया और क्षेत्राधिकारी हसनपुर श्री दीप कुमार पंत के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान रामवीर पुत्र करण सिंह, विजय पुत्र करण सिंह और जानकी उर्फ कलुवा पुत्र बाबूराम के रूप में हुई है। ये सभी ग्राम पौरारा की सैनियों वाली मढैया, थाना रहरा, जिला अमरोहा के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, ये अभियुक्त संज्ञेय अपराध करने की योजना बनाते हुए संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। थाना पुलिस ने इन अभियुक्तों को मौके से हिरासत में लेकर धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें संबंधित माननीय एसडीएम न्यायालय हसनपुर, जिला अमरोहा के समक्ष पेश किया गया। थानाध्यक्ष रहरा श्री अतवीर सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button