अमेठी

राजेश मसाला परिवार ने बांटी दीपावली की खुशियां

15 निराश्रित परिवारों को दी गई आर्थिक सहायता

मसाला फैक्ट्री के 3200 कार्मिकों को दिए उपहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। दीपावली के पावन पर्व पर समाजसेवा और मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष और अग्रहरि मसाला उद्योग के प्रबंध निदेशक राजेश अग्रहरि ने अपने प्रतिष्ठान पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करके मसाला फैक्ट्री के 3200 कार्मिकों को दीपावली की खुशियां बांटी।
15 निराश्रित परिवारों की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए उन्हें प्रकाश और समृद्धि के पर्व की खुशियों में शामिल किया।
राजेश अग्रहरि के साथ उनकी पत्नी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी और हिमांशु अग्रहरि विशाल अग्रहरि ने फैक्ट्री और कार्यालय के कार्मिकों को मिठाई कपड़े और पैसे बांटे और दीपावली की शुभकामनाएं दी।
राजेश अग्रहरि ने बताया कि “दीपावली का सच्चा आनंद तभी है जब हम समाज के कमजोर वर्गों के चेहरों पर मुस्कान ला सकें। हमारा प्रयास है कि कोई भी परिवार ऐसा न हो जिसके घर में दीप न जले।”
उन्होंने गर्व से कहा कि अमेठी के टिकरी में निर्मित ‘राजेश मसाला’ उत्पादों का उपयोग आज देशभर में लगभग 32 करोड़ लोग कर रहे हैं। उन्होंने इसे अमेठी की पहचान और सम्मान का प्रतीक बताया।
राजेश मसाला परिवार ने बताया कि उनका परिवार केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाजसेवा को भी अपना कर्तव्य मानता है। परिवार वर्षों से गरीब, असहाय और बीमार लोगों की सहायता में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि “हर वर्ष सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों को कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की दवा और इलाज में सहायता दी जाती है। हम मानते हैं कि किसी की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है।”
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने राजेश मसाला परिवार की इस सेवा भावना की सराहना की। बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर खुशियाँ झलक उठीं। दीपावली के इस मौके पर परिवार की यह पहल सामाजिक सौहार्द और मानवता का संदेश देती नजर आई।
इस अवसर पर वीरेन्द्र यादव हरिकेश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button