अमरोहा

पड़ोसी को गाली देने से मना करने पर पीड़ित के साथ मारपीट कर किया घायल।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती रात पड़ोसी द्वारा गाली देने को मना करने पर दबंग पड़ोसी द्वारा पीड़ित के घर पर चढ़ाई कर मारपीट कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित द्वारा कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की,पुलिस ने तहरीर लेकर घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। जहां से हालत गंभीर होने पर घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू में कपिल कुमार पुत्र लाजपत सिंघल एकमात्र वैश्य समाज का घर है, उनका आरोप है कि उनके पड़ोसी द्वारा लगातार गाली गलौज की जाती है जिसे उनके द्वारा विरोध किया जाता है। इसी बात को लेकर पड़ोसी उनसे रंजिश मानते हैं। मंगलवार की रात कपिल सिंघल अपने परिवार के साथ घर पर थे। तभी पड़ोसी अपने घर की महिलाओं के साथ अचानक घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी, मारपीट के दौरान उनके पिता लाजपत सिंघल के सिर में चोट लगने के कारण घायल हो गए।कपिल सिंगल का आरोप है की मारपीट के दौरान उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ भी की गई है ।तथा दबंग पड़ोसी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित घायल पिता को लेकर कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की पुलिस द्वारा तहरीर लेकर घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया गया। जहां घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह द्वारा बताया गया की मारपीट की तहरीर प्राप्त हुई है ।जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button