नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
दस्तोई रोड पर सब्जी खरीदने आए युवक और विक्रेता के बीच विवाद के बाद हुई जमकर मारपीट ..
हापुड़ – हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित सब्जी मंडी में उस समय हंगामा मच गया, जब सब्जी खरीदने आए एक युवक और सब्जी विक्रेता के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते यह विवाद गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई हाथापाई की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसी घटनाएं मंडी में छोटी-मोटी बातों पर अक्सर हो जाती हैं, लेकिन इस बार मामला तूल पकड़ गया।



