पाकुड़

सांसद ने छठ घाटों का लिया जायजा, अधिकारियों के दिये दिशा-निर्देश

MP inspected Chhath Ghats, gave instructions to officials

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
राजमहल लोकसभा क्षेत्र से हैट्रिक लगाये सांसद विजय कुमार हसदा ने पाकुड़ नगर स्थित सभी छठ पूजा पंडालों एवं घाटों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओ के व्यवस्थित सुविधाओं की बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। तत्पश्चात उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के सुविधाएं सुव्यवस्थित करने समेत पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने की ताकीद की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। साथ ही सुरक्षा बलों के द्वारा हर एक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। कई छठ पूजा समितियों ने सोलर लाइट की व्यवस्था की बातें कही। उन्होंने अधिकारियों से सोलर लाइट व्यवस्थित करने की ताकीद भी की। मौके पर जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, निशांत कुमार साह, केन्द्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, प्रखण्ड अध्यक्ष मुस्लेहुद्दीन शेख, इस्माइल शेख, रेजाउल हक, प्रकाश सिंह, मुकेश सिंह, तरुण मंडल आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button