लाखनी में प्रतिभा सम्मान समारोह और दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बावड़ी। अम्बेडकर युवा संस्थान लाखनी के तत्वाधान में अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर प्रतिभा सम्मान समारोह एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पुरुष और महिला वर्ग के लिए 100 मीटर , 400 मीटर और 1600 दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। साथ ही 12 अप्रैल को आयोजित अम्बेडकर प्रतिभा खोज परीक्षा के परिणाम की घोषणा के साथ टॉप दस बच्चों और दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, मेडल और कैश प्राइज देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का हिस्सा रहे लाम्पुआ के विकलांग श्रेणी (क्लबफुट से ग्रसित) नक्श कुमावत पुत्र सीताराम कुमावत को संस्थान के सदस्यों द्वारा गोद में लेकर मंच पर लाया गया और विशेष प्रोत्साहन और सम्मान दिया गया । जिस पर बच्चे की मम्मी रेखा रोने लग गई । यह पल भावुक कर देने वाला पल था। प्रतिभा सम्मान समारोह में गत एक वर्ष में सरकारी सेवा में लगे और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक पत्नी सुनीता द्वारा की गई । जिसमें उन्होंने बाबा साहेब के पद चिन्हों पर चलने की बात कही । इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । इस अवसर पर हरीश काजला, ग्राम प्रशासक महेश बाजिया, छगनसिंह , सुरजाराम , सुखदेव, गैलक्सी कोचिंग डायरेक्टर सुनील सहित समस्त ग्रामीण और गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।




