गोड्डा

काली मां को भक्तिमय माहौल में दी गई विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा स्थित प्रसिद्ध तांत्रिक काली मंदिर में बीते मध्य रात्रि को वैदिक मंत्रोच्चार और तांत्रिक विधि-विधान के साथ मां काली की प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन समारोह संपन्न हुआ। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु देर रात तक मंदिर परिसर में उपस्थित रहे। “जय मां काली” के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने दीप, पुष्प और नारियल अर्पित कर मां के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। अवसर पर 24 घंटे का अखंड संकीर्तन भी आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय भक्तों और भजन मंडलियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगातार चल रहे भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा रहा।भावनात्मक माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां काली की प्रतिमा को विदाई दी। विदाई के समय उपस्थित भक्तों की आंखें छलक उठीं और सभी ने अगले वर्ष पुनः मां के आगमन की कामना की। मौके पर
पंडित सतीश झा, अनंत लाल यादव, श्रीनाथ सिंह, समाजसेवी सुदामा सिंह, सुरेश पासवान, भैरो यादव, भूपेश यादव, उपेंद्र यादव, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद थे। बताया जाता है कि महागामा का यह तांत्रिक काली मंदिर स्थानीय धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना हेतु पहुंचते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button