अमरोहा
दो फरार हत्यारोपियों पर किया इनाम घोषित
"अमरोहा में एसपी ने मनोज और गुड्डू पर 25-25 हजार का इनाम रखा"

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के देहात थाना क्षेत्र के रायपुर उकसी गांव में अशोक उर्फ भूरा सिंह हत्याकांड के दो फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने इनाम घोषित किया है। फरार आरोपियों मनोज और गुड्डू पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।यह घटना 12 अक्टूबर की रात शराब पार्टी के दौरान हुई थी। पुरानी रंजिश के चलते पांच युवकों ने अशोक उर्फ भूरा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अब तक इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि दोनों फरार आरोपियों की सही जानकारी या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को यह इनाम दिया जाएगा। बुधवार को मृतक अशोक उर्फ भूरा के परिजन अमरोहा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। उन्होंने न्याय न मिलने पर लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यालय जाने की चेतावनी भी दी थी। परिजनों के प्रदर्शन के बाद ही एसपी ने फरार हत्यारोपियों पर इनाम घोषित किया है। पुलिस की इस घोषणा के बाद माना जा रहा है कि दोनों फरार हत्यारोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


