उत्तर प्रदेश

चाइनीज़ मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने आज जिले में चाइनीज़ मांझे के विक्रय, उपयोग एवं भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और विक्रेताओं पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन देने से पूर्व दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए कलेक्ट्रेट पहुँचे। वहाँ जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपने के पश्चात संघ पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी पहुँचे और समान ज्ञापन सौंपते हुए चाइनीज़ मांझे की बिक्री व उपयोग पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की।

संघ ने ज्ञापन में कहा कि प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में चाइनीज़ मांझा खुलेआम बिक रहा है, जिससे आए दिन दर्दनाक हादसे हो रहे हैं। हाल ही में थाना रौजा क्षेत्र में एक युवक की गला कटने से मौत तथा इससे पूर्व एक पुलिस कर्मी की जान जाना इसकी गंभीरता को दर्शाता है।

संघ ने मांग की कि ऐसे दुकानदारों या व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 302/307 भा.दं.सं. के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए, जो इस जानलेवा मांझे की बिक्री या भंडारण में लिप्त हैं। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर विशेष अभियान चलाकर इनकी पहचान व कार्रवाई की जाए।

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन हजारों शिक्षक, शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी मोटरसाइकिल या स्कूटी से विद्यालय आते-जाते हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए यह कदम अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुनीश कुमार मिश्रा व जिला मंत्री देवेश कुमार बाजपेई के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, प्रदीप सिंह, अश्वनी अवस्थी, नवेंदु मिश्रा, आनंद बिहारी वाजपेई ,उमेश चंद्र सक्सेना, जुल्फिकार, अरविंद त्रिपाठी, राकेश रोशन आदि थे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button